नई दिल्ली, जनवरी 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नए साल का जश्न मनाने के दौरान राजधानी में बड़ी संख्या में शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 31 दिसंबर की देर रात ट्रैफिक पुलिस द्वारा दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कुल 857 लोगों का नशे में गाड़ी चलाने के लिए चालान किया गया। ट्रैफिक डीसीपी शशांक जायसवाल के अनुसार, नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कनॉट प्लेस सहित प्रमख स्थानों पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। कई जगहों पर स्थानीय पुलिस एवं पीसीआर के साथ मिलकर यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। विशेष तौर पर नशे में गाड़ी चलाने, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट दोपहिया चलाना, गलत दिशा से वाहन चलाना एवं अवैध पार्किंग को लेकर कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस सूत्रों ने बताया कि शराब पीकर गाड...