नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भारत नगर इलाके में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार एसयूवी पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कारोबारी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल लापरवाही से मौत की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, डेरावाल नगर निवासी प्रथम मलिक एसयूवी से मंगलवार सुबह कन्हैया नगर की तरफ जा रहा था। प्रथम के साथ उसका दोस्त आदित्य बंसल भी था। बताया जाता है कि तेज रफ्तार एसयूवी अशोक विहार ए ब्लॉक स्थित मुर्गा मंडी के सामने पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों के सहयोग से पुलिस ने घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से निकाला। इन्हें दीपचंद बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रथम को मृ...