नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। प्रगति मैदान में चल रहे भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के पवेलियन संख्या 4-5 में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए अनोखी पहल की है। मंत्रालय के राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एननीबीडीसीपी) ने 'बिट्टू मच्छर' शुभंकर के माध्यम से आगंतुकों को जागरूक कर रहा है। पवेलियन में मच्छर के जीवन चक्र, साफ पानी में लार्वा पनपने से लेकर वयस्क मच्छर बनने तक का लाइव डेमोन्स्ट्रेशन दिखाया जा रहा है। इसके साथ ही जैविक नियंत्रण के लिए प्रसिद्ध गम्बूसिया (मॉस्किटो फिश) मछली को मच्छर के लार्वा के साथ एक्वेरियम में रखा गया है। यह मछली छोड़ी जाए तो प्रजनन रुक जाता है। विशेषज्ञ आगंतुकों को समझा रहे हैं कि कूलर, गमले, टायरों आदि में एक सप्ताह पुराना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.