नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव संपन्न होने पर डूसू चुनाव समिति के समीक्षात्मक बैठक का आयोजन सोमवार को कुलपति प्रो. योगेश सिंह के अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी भी उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने डूसू चुनाव के सफल आयोजन के लिए डूसू चुनाव समिति और दिल्ली पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि दोनों ओर से सकारात्मक सहयोग से चुनाव का सफल आयोजन हो पाया। कुलपति ने कहा कि हमने पिछले डूसू चुनाव के दौरान हुए अनुभवों से बहुत कुछ सीखा, इस बार के चुनाव के अनुभव आने वाले चुनाव के सफल आयोजन में काम आएंगे। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से उनके अनुभव और सुझाव भी आमंत्रित किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.