नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तर पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते राजधानी दिल्ली का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। रविवार को रिज मौसम केंद्र का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में रविवार सुबह हल्की धुंध देखने को मिली। दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकल आई और धुंध साफ हो गई। उत्तरी पश्चिमी दिशा से आने वाली हवाओं के चलते पारा सामान्य से नीचे बना हुआ है। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। यहां पर आर्द्रता का स्तर 38 से 89 फीसदी तक रहा। दिल्ली के रिज इलाके की रात सबसे ज्यादा ठंडी र...