नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नबी करीम इलाके में शनिवार देर रात पूर्व प्रेमी ने चाकू से घोंपकर गर्भवती महिला की हत्या कर दी। इसी दौरान महिला के पति ने भी हमलावर की चाकू से घोंपकर हत्या कर दी। इस हमले में महिला का पति भी घायल हो गया है। डीसीपी निधिन वाल्सन ने बताया कि मृतक की पहचान 22 वर्षीय शालिनी और 35 वर्षीय आशु के तौर पर हुई है। आशु नबी करीम थाने का घोषित बदमाश है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शालिनी की कुछ साल पहले प्रताप नगर निवासी आकाश से शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। वह चार माह की गर्भवती भी थी। बताया जाता है कि शालिनी का मायका और आशु का घर नबी करीम इलाके में आसपास था। लिव इन में रहने के बाद पति के पास लौटी डीसीपी निधिन वाल्सन ने बताया कि कुछ समय पहले शालिनी का अपने पति से विवाद हो गया था। इसलिए वह आशु के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.