नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात गैंगस्टर काला राणा गिरोह के शार्प शूटर अर्जुन को गिरफ्तार किया है। इसपर यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, मोहाली और जीरकपुर में जबरन वसूली और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। इसके पास से पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुए हैं। स्पेशल सेल ने बताया कि गैंगस्टर काला राणा गिरोह के बदमाशों की गतिविधियों पर टीम नजर रखी जा रही थी। जांच के दौरान जानकारी मिली कि अर्जुन रोहिणी इलाके में अवैध हथियार के साथ आने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने उसे पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...