नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में क्रिसमस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं की गईं। लोगों ने प्रभु यीशु को याद कर एक-दूसरे को केक खिलाकर क्रिसमस और नव वर्ष की बधाई दी। लोगों ने प्रभु यीशु से शांति, सद्भाव के लिए प्रार्थना की। इस दौरान गिरजाघरों में रौनक देखते ही बन रही थी। गिरजाघरों में यीशु के जन्म को दर्शाती झांकियां सजाई गई थीं। पादरियों ने युवाओं को प्रभु यीशु के संदेशों को आत्मसात करने का आह्वान भी किया। प्रभु यीशु के सामने मोमबत्तियां जलाकर लोगों ने जीवन में प्रकाश की कामना की। गोल डाकखाना स्थित सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल और अन्य चर्चों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने मोमबत्तियां जलाईं, प्रार्थनाएं कीं और रंग-बिरंगी रोशनी व सजावट का आनंद लिया। इसमें बड़ी स...