नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस इसको कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि राजधानी में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को जनता से अच्छा रुझान मिल रहा है। कांग्रेस की सभी जिला कांग्रेस कमेटियों में एक से चार अक्तूबर के बीच आयोजित मासिक बैठक में मतदाता सूची के मुद्दे पर गंभीर चर्चा की गई। इसके बाद अब जागरूकता अभियान व हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.