नई दिल्ली, फरवरी 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। द्वारका जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) के कमांड क्षेत्र में पानी की नई पाइपलाइन बिछाई गई है। इस पाइपलाइन को भाग्य विहार में द्वारका जल शोधन संयंत्र से जोड़ने का कार्य होना है। जल बोर्ड का कहना है कि यह कार्य 25 फरवरी को सुबह 11 बजे से 27 फरवरी को सुबह 11 बजे तक होगा। इस दौरान इस जल शोधन संयंत्र के कमांड क्षेत्र में बुधवार सुबह 11 बजे से 48 घंटे तक पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान उपनगरी द्वारका के सभी सेक्टरों, महावीर एन्क्लेव, विजय एन्क्लेव, उत्तम नगर, पोचनपुर, भरथल, अंबराही गांव, मधु विहार, सागरपुर, कैलाशपुरी, दुर्गा पार्क, मंगलापुरी, राज नगर फेज एक, फेज दो, बागडोला, बिजवासन, धुलसिरस, बिंदापुर, राजापुरी, सेवक पार्क, भारत विहार, सीता पुरी, जीवन पार्क, इंद्रा पार्क, मिलापनगर, चाणक...