नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में उपचुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने सभी जिला चुनाव अधिकारियों और निर्वाचन अधिकारियों को पत्र लिखा है। इस पत्र में निगम के 12 वार्डों में उपचुनाव के लिए सुझाव और आपत्तियों को दर्ज करने के लिए कहा गया है। इससे पहले आयोग ने इस वर्ष अप्रैल महीने में 12 वार्डों में उपचुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारियों और समीक्षा अधिकारियों की नियुक्ति की थी। सूत्रों ने बताया कि 12 वार्डों में उपचुनाव की तैयारियां की जा रही हैं। दीवाली के बाद उपचुनाव की तिथियों को जारी किए जाने की उम्मीद है। इन वार्डों में होंगे उपचुनाव मुंडका, शालीमार बाग बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका बी, दिचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार-ए, दक्षिण पुरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.