नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में रविवार की शाम से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। खासतौर से सोमवार को तेज हवा के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। सोमवार और मंगलवार को तापमान में खासी गिरावट आएगी। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप रही। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 93 से 57 फीसदी तक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार की शाम से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई पड़ेगा। इसके चलते दिल्ली में कुछ जगहों पर हल्की बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.