नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में अब रात और सुबह के साथ ही दिन के समय भी सर्दी का अहसास बढ़ रहा है। रविवार को इस मौसम में पहली बार अधिकतम तापमान 25 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। अगले दो दिनों के बीच तापमान में गिरावट का यह रुख बना रहेगा। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में रविवार सुबह हल्की धुंध देखने को मिली। दिन चढ़ने के साथ ही धुंध साफ हो गई और खिली हुई धूप निकल आई। हालांकि, दोपहर बाद हल्के बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। इसके चलते धूप कमजोर रही और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है। इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 25 डिग्री से नीचे आया है। इससे पहले 25 नवंबर को अधिकतम तापम...