नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। हवा की गुणवत्ता में हल्के सुधार के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रैप तीन की पाबंदियां वापस ले ली है। इसके साथ ही, आधे कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की सुविधा और वाहनों पर लगी पाबंदियां अब नहीं रहेंगी। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही ग्रैप समिति ने 11 नवंबर को ग्रैप तीन की पाबंदियां लागू कर दी थीं। इनमें मुख्यतौर पर बीएस एक से तीन चार पहिया वाहनों को दिल्ली और दिल्ली से सटे हुए गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में प्रतिबंधित किया गया था। इसके साथ ही 21 नवंबर को ग्रैप के प्रावधानों में संशोधन करते हुए ग्रैप तीन की पाबंदियों के समय ही 50 फीसदी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने का प्रावधान किया गया था। दिल्ली सरकार ने बीते सोमवार को इसके लिए निर्देश भी जारी किए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.