नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में मौसम रविवार से फिर बदलने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली में तमाम जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी। इस बीच, गुरुवार की शाम हुई बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार की सुबह से ही तेज धूप रही। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी बनी रही। गुरुवार की शाम को हुई बारिश के चलते दिल्ली की हवा में नमी की मात्रा खूब बनी हुई है। इसके चलते लोगों को गर्मी का अहसास कम हुआ। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। यहां पर अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.