नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। यमुना में सोनिया विहार से जगतपुर तक शुरू होने जा रही क्रूज सेवा की तैयारियों का उच्च-स्तरीय निरीक्षण सोनिया विहार में मंगलवार को किया गया। इसमें केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, दिल्ली सरकार में जल मंत्री प्रवेश वर्मा और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने संयुक्त रूप से भाग लिया। निरीक्षण के दौरान परियोजना से जुड़े प्रमुख विकास कार्यों जैसे जेट्टी निर्माण, सुरक्षा तंत्र, यात्री सुविधाएं और क्रूज रूट योजना की प्रगति का अवलोकन किया गया। इस मौके पर पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यह परियोजना केंद्र सरकार, उपराज्यपाल कार्यालय और दिल्ली सरकार के समन्वित सहयोग से आगे बढ़ रही है। यमुना पर शुरू होने वाली क्रूज सेवा दिल्ली के पर्यटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.