मैनपुरी, फरवरी 15 -- थाना क्षेत्र के ग्राम मंछना में दबंगों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। ग्रामप्रधान ने जनवरी माह में चकरोड डलवाया था। जिसे पहले एक आरोपी ने तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन उसे रोक दिया गया। अब पुन: 10 फरवरी की रात आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर संपर्क मार्ग को तोड़ दिया। प्रधान की शिकायत पर एलाऊ पुलिस ने आरोपी और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के ग्राम मंछना में प्रधान द्वारा बनवाया गया संपर्क मार्ग को दबंगों ने जेसीबी मशीन से तोड़ दिया। ग्रामप्रधान ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार ग्राम मंछना में प्रदीप शर्मा की डेयरी के पास मंछना लिंक रोड से रामसनेही के खेत तक जाने वाले संपर्क मार्ग का निर्माण बीते चार जनवरी को...