बांका, जुलाई 19 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में बसे संपर्क पथ से वंचित ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए वोट बहिष्कार की चेतावनी दी है। शुक्रवार को भीतिया पंचायत के भलगुहा के ग्रामीणों सुजय मुर्मू, झारी मुर्मू, मनोज मुर्मू, श्यामलाल मुर्मू, बड़की देवी, परमेश्वर मरांडी, लड्डू मरांडी, संजय मुर्मू, धूसरा मुर्मू, बबलू मुर्मू आदि दर्जनों लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि भलगुहा गांव में आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद भी सड़क की सुविधा नहीं है। जिससे त्रस्त ग्रामीणों ने इस बार वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इस दौरान ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे भी लगाए। ग्रामीणों ने कहा कि इस ग्रामीण सड़क के निर्माण से भलगुहा के साथ-साथ दुर्गाटांड, बीरनाडीह, निरपाडीह, लेटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.