बागपत, जून 24 -- संपत्ति हड़पने के इरादे से भतीजों ने अपने चाचा को और बहू ने अपनी वृद्ध सास को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। दोनों पीड़ितों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पहली घटना यादव चौक के पास की है। एक 60 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसके भतीजे पैतृक मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से उन्होंने उसकी पिटाई कर दी और घर से बाहर निकाल दिया। अब वह मजबूरी में मंदिर में शरण लेकर दिन काटने को विवश है। इसी मोहल्ले में दूसरी घटना में एक 65 वर्षीय वृद्धा ने बताया कि उसकी बहू ने उसे पीटकर मकान से निकाल दिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि मकान उसके पति के नाम है। बहू मकान हड़पना चाहती है, इसलिए उसने उसे पीटा और घर से बाहर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.