बदायूं, नवम्बर 7 -- उघैती। क्षेत्र के करनपुर गांव में संपत्ति विवाद को लेकर महिला पर ईंटों से हमला और आगजनी के मामले में छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और आगजनी की धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के भवीपुर गांव की रहने वाली संगीता रस्तोगी पत्नी नरेश चन्द्र ने उघैती पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने 28 सितंबर 2025 को उघैती करनपुर में भगवान सिंह पुत्र बाबू सिंह ठाकुर से पांच दुकानें और दो गोदाम खरीदे थे। इस सौदे में पंकज सिंह पुत्र भगवान सिंह और सोनू पुत्र मदन ने मध्यस्थता की थी। सम्पत्ति का वैनामा तहसील बिसौली में कराया गया था। संगीता ने बताया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ उसी संपत्ति में रह रही थीं। चार नवंबर की सुबह करीब 10:45 बजे जब वह घर पहुंचीं तो करनपुर के रहने वाले बादल, अमित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.