नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- दिल्ली में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। संपत्ति विवाद में 16 साल के एक लड़के ने अपने दोस्त के दादा पर गोली चला दी। आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से अपराध में इस्तेमाल की गई एक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मध्य दिल्ली के चांदनी महल इलाके में लंबे समय से चल रहे संपत्ति विवाद को लेकर एक किशोर को दूसरे लड़के के 75 साल के दादा पर कथित तौर पर गोली चला दी। पुलिस ने बुधवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई जब 16 साल के एक लड़के ने अपने दोस्त समीर मलिक के दादा शबुद्दीन पर कथित तौर पर गोली चलाई। एक अधिकारी ने बताया कि पुरानी जनकपुरी निवासी 16 साल के लड़के को कमला मार्केट में प्रेस क्लब रोड के पास से गिरफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.