सहारनपुर, जून 1 -- संपत्ति बेचने के नाम पर व्यापारी से पांच लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में मां और दो बेटों के खिलाफ थाना जनकपुरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला जनकनगर निवासी सुशील कांबोज ने दर्ज कराए मामले में बताया कि उनकी मैसर्स कांबोज ट्रेडर्स के नाम से चिलकाना रोड पर दुकान है। एक प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से उनकी मुलाकात सचिन वर्मा, सन्नी वर्मा और इनकी मां सुनीता देवी से हुई। इन लोगों ने खुद को संपत्ति का मालिक बताया। दावा किया था कि यह संपत्ति सचिन वर्मा और सन्नी वर्मा को उनकी दादी कृष्णा देवी ने रजिस्टर्ड वसीयत के जरिए दी है। इसी आधार पर उन्होंने पीड़ित से 70 लाख रुपये में सौदा तय किया। पांच लाख की एडवांस रकम भी वसूल ली। यह एडवांस राशि पांच सितंबर 2023 को पीड़ित के बेटे अनुज कांबोज और बहू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.