गोरखपुर, मार्च 25 -- पादरी बाजार। हिन्दुस्तान संवाद शाहपुर इलाके के रेल विहार कॉलोनी में संपत्ति की लालच में बहन ने विवाद के बाद अपनी दो सगी बहनों को मारा-पीटा और एक की दांत से अंगुली काट ली। घटना 10 मार्च की बताई जा रही है। सोमवार को शाहपुर पुलिस आरोपी बहन शालिनी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शाहपुर इलाके के चरगांवा स्थित रेल विहार कॉलोनी फेज दो निवासी रोली ने शाहपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि संपत्ति की लालच में उनकी सगी बहन 10 मार्च की रात लगभग 10 बजे के करीब उसे मारा पीटा और दांत से अंगुली काट ली। जिससे काफी खून निकल गया। बीच बचाव करने गई छोटी बहन को गाली देकर उसे भी मारा पीटा और मोबाइल भी पटक कर तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.