मुरादाबाद, जनवरी 3 -- मुरादाबाद। जिले में जमीन और संपत्ति के लिए अपनों द्वारा अपनों का खून बहता रहा है। कभी संपत्ति के लिए सगा चाचा अपने भतीजी और उसकी पत्नी को खत्म कर दिया तो कभी बीमा की रकम के लालच में पिता ने सगे बेटे की सुपारी देकर हत्या करा दी। कभी युवक पैसों के लिए अपनी दादी और बुआ की हथौड़े से हत्या की तो कभी जमीन बेचने से मिले पैसों के लिए बेटों ने पिता की हत्या कर दी। बीते कुछ सालों में इस तरह की हत्याओं के मामले बढ़े हैं, जो चिंता का विषय है। पुलिस अधिकारियों के साथ ही समाज के बारे में सोचने वाले लोग भी इस तरह की बढ़ती वारदातों से हैरान हैं। पाकबड़ा के गांव उमरी सब्जीपुर में शुक्रवार दोपहर बेटे कपिल सैनी ने जमीन बेचने से मना करने पर मां सावित्री की गला घोटकर हत्या कर दी। जबकि वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और वह जमीन उसे ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.