पटना, मार्च 19 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि अवैध सम्पत्ति बनाने की भूख में लालू प्रसाद ने अपने पूरे परिवार को गुनाहगार बना दिया है। बुधवार को जारी बयान में भाजपा नेता ने कहा कि रेलवे में नौकरी के बदले कई दर्जन युवाओं और उनके परिजनों से भ्रष्टाचार के जरिए एक लाख वर्गफीट से ज्यादा जमीन हड़पने के मामले में ईडी ने लालू प्रसाद से पूछताछ की। एक दिन पहले पटना में ही उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पुत्र तेजप्रताप यादव से पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि राजद का यह आरोप बिलकुल बेबुनियाद है कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और द्वेष में लालू परिवार को फंसाया और परेशान किया जा रहा है। केंद्र सरकार और भाजपा पर फंसाने का आरोप लगाने की जगह लालू परिवार को केंद्रीय जांच एजेंसियों और कोर्ट को अपनी बेगुनाही का सबूत देना चाहिए। लाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.