अलीगढ़, जनवरी 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के एक्सपोर्टर व गायत्री पैलेस के संचालक परिवार में संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद ने बुधवार को बड़ा रूप ले लिया। विवाद के बीच भाईयों में कहासुनी के बाद छोटे भाई ने फैक्ट्री में लाइसेंसी असलहा से हवाई फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। हालांकि परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। लेकिन, पुलिस की ओर से फायरिंग के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही असलहा व लाइसेंस को जब्त करते हुए निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जा रही है। बन्नादेवी क्षेत्र के शक्ति नगर निवासी राजकुमार वार्ष्णेय फैक्ट्री के साथ गूलर रोड स्थित गायत्री पैलेस का संचालन करते हैं। परिवार के भाईयों में संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर बातचीत के दौरान बुधवार ...