अंबेडकर नगर, मई 10 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। संपत्तियों की वार्षिक पुनरीक्षण की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही संपत्ति की पुनरीक्षित दरें लागू होंगी। इसके पूर्व प्रस्तावित दरों पर जिला प्रशासन की ओर से आम लोगों से आपत्ति और सुझाव मांगा है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ सदानन्द गुप्त ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर संपत्तियों का वार्षिक मूल्यांकन होना है। साथ ही पुनरीक्षित वार्षिक मूल्यांकन सूची को लागू होना है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इसके लिए अनन्तिम पुनरीक्षित दर सूची तैयार कर ली गयी है। तैयार सूची जनपद के सहायक महानिरीक्षक निबन्धन के साथ सभी उप निबन्धक कार्यालय में उपलब्ध है। जहां सूची को देखा जा सकता है। बताया कि सूची के अनुसार संपतियों प्रस्तावित मूल्यों के सम्बन्ध में आपत्ति एवं सुझाव मई की शाम तक उनके कार्यालय के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.