गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर नगर निगम की संपत्ति कर वसूली में लापरवाही बरतने पर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में वसूली की स्थिति असंतोषजनक पाए जाने पर छह कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया गया है। समीक्षा के दौरान सामने आया कि पिछले वर्ष की तुलना में न केवल वसूली में गिरावट आई है, बल्कि संपत्तियों की संख्या में भी अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई है। इस पर नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त ने कर वसूली में लापरवाही बरतने वाले 06 कर्मचारियों अजय कुमार सिंह (कर निरीक्षक), पंकज श्रीवास्तव (राजस्व निरीक्षक), फरहान अहमद (नायब मोहर्रिर), आलोक मिश्रा (नायब मोहर्रिर), कामेश्वर चौधरी (राजस्व निरीक्षक) और जावेद अहमद (कर निरीक्षक) का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.