लखनऊ, फरवरी 19 -- एक से अधिक उपनिबंधक कार्यालय वाले तहसीलों में रविवार को भी संपत्तियों की रजिस्ट्री कराने की सुविधा दी गई है। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की महानिरीक्षक नेहा शर्मा ने इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश भेजा है। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने नौकरी पेशा और दूर दराज से आने वालों को बड़ी राहत देते हुए रजिस्ट्री कार्यालयों के रोस्टर में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। काफी समय से लोगों की मांग थी कि रजिस्ट्री कार्यालय के समय में परिवर्तन किया जाए। रजिस्ट्री के लिए तमाम लोग दूसरे शहरों और राज्यों से भी आते हैं, रविवार को अवकाश के कारण रजिस्ट्री कार्यालय बंद रहता है जिसके कारण अतिरिक्त अवकाश लेना पड़ता है। इसके अलावा विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं के तहत भी बड़ी संख्या में भूमि क्रय की जा रही है जिनमें संबंधित विभागों के प्रतिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.