गुड़गांव, मार्च 5 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। नगर निगम चुनाव समाप्त होते ही निगम की तरफ से संपत्तिकर के बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसा जाएगा। इसको लेकर निगम ने 200 ऐसे संपत्तिकर डिफॉल्टरों की सूची तैयार की है, जिन पर निगम का एक करोड़ रुपये से अधिक का संपत्तिकर बकाया है। इन 200 बकायेदारों पर निगम का करीब 250 करोड़ से अधिक का संपत्तिकर सालों से बकाया है। इसके अलावा निगम ने 300 ऐसे डिफॉल्टरों की सूची तैयार की है, जिन्होंने आज तक निगम में अपना संपत्तिकर जमा ही नहीं करवाया है। इन पर भी निगम का करोड़ों रुपयों का संपत्तिकर बकाया है। 12 मार्च के बाद निगम की तरफ से इनको नोटिस जारी किए जाएंगे। निगम ने कुल 500 संपत्तिकर डिफॉल्टरों को नोटिस दिया जाएगा। निगम की तरफ से जारी नोटिस में इनको निगम का बकाया संपत्तिकर जमा करवाने के लिए एक सप्ताह का समय ...