पीलीभीत, अक्टूबर 10 -- पीलीभीत। थाना दियोरिया कलां क्षेत्र के ग्राम महदखास निवासी ममता देवी पुत्री देंवेंद्र पाल ने एसपी के आदेश पर थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी 14 अ्रपैल 2022 को थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम सुहास निवासी लालाराम पुत्र धाराजीत के साथ हुई थी। शादी के बाद उसने पुत्री को जन्म दिया। चार फरवरी 2025 को उसके पति की मौत हो गई। आरोप है कि इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग जान से मारने की नीयत से और उसके पति की संपति हड़पने के लिए लालता प्रसाद,चमेली देवी,ममता देवी,आशा देवी,द्रोपदी,रामश्री,हेमवती ने 28 मार्च 2025 को उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसको घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.