गोरखपुर, फरवरी 8 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मानव सम्पदा पोर्टल पर कर्मचारियों द्वारा चल-अचल संपत्ति का विवरण निर्धारित समय पर दर्ज न कराने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए मंडल के चारों जिलों के जिला पंचायतराज अधिकारियों को उपनिदेशक पंचायत गोरखपुर मंडल हिमांशु शेखर ने पत्र जारी कर कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है। पत्र में कहा गया है कि जिन कर्मचारियों ने 31 जनवरी 2026 तक संपत्ति विवरण अपलोड नहीं किया, उनका जनवरी 2026 का वेतन आहरित नहीं किया जाना चाहिए था। इसके बावजूद यदि वेतन भुगतान हुआ है, तो संबंधित आहरण-वितरण अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...