मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- बंदरा। तेपरी में शनिवार को संध्या चौपाल लगाकर एईएस से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि गर्मी के दिनों में बच्चों का विशेष ख्याल रखें, स्वच्छता अपनाएं। रात में बच्चों को खाली पेट न सोने दें। धूप में बाहर न निकलने दें। बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं। इस मौके पर बीएचएम विजयकांत, एएनएम, एएफ व आशा मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.