चाईबासा, मार्च 28 -- गुवा संवाददाता। 60 वर्षीय अरुण झा का शव शुक्रवार 28 मार्च को किरीबुरु से सटे ओडिशा के बोलानी खदान स्थित एफ एरिया के जंगल में संदिग्ध परिस्थिति में मिला। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वृद्ध अरुण झा 24 मार्च की अहले सुबह से लापता थे और परिजन उनकी लगातार तलाश कर रहे थे। शव की बरामदगी के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बैंकमोड़, किरीबुरु निवासी अरुण झा रविवार को तड़के करीब 3 बजे अपने घर से अचानक निकल गए थे और वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उन्हें आसपास, पड़ोस व संभावित स्थानों पर तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.