कटिहार, मई 25 -- कदवा,एक संवाददाता कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते रात्रि कंटिया पंचायत के वार्ड संख्या नौ में संदेहास्पद स्थिति में 72 वर्षीय वृद्ध सधाइं मिर्धा की मौत हो गई। घटना की सूचना कदवा पुलिस को मिलते ही आनन-फानन में दलबल के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। कदवा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया। शव के निरीक्षण के उपरांत शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराकर मृतक के परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया है। मृतक के परिजनों द्वारा हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शव का दाह संस्कार किया जा रहा है। थाना अध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया यूडी केस दर्ज किया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत ही खुलासा हो पाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.