चतरा, फरवरी 14 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। कबरा पंचायत के सिसय गांव की एक 15 वर्षीय बेटी करिश्मा की रहस्यमय तरीके से मौत हो गयी। वह पटना में किसी के घर में घरेलू काम करती थी। इसकी जानकारी परिजनों को तब मिली जब एक महिला शव को लेकर मृतका के गांव पहूंची। इधर टंडवा इंस्पेक्टर अनिल उरांव ने जांच के लिए पुलिस की टीम को घटनास्थल भेजा है। जानकारी के अनुसार सिसय के वार्ड सदस्य केवल भुइयां की पुत्री करिश्मा पटना में एक महिला के यहां घरेलू काम करने दो साल पहले गयी थी। इधर शनिवार की दोपहर महिला जैसे ही बच्ची के शव को लेकर गांव पहूंची पंचायत कर कुछ लोग सौदेबाजी करने लगे। बच्ची की मौत कैसे हुई इस पर महिला का कहना था कि बीमारी से पर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शरीर में ज़ख्मो के निशान हैं। लोग हत्या की आशंका जता रहे है। घटना स्थल पर झामुमो के जिला अध्य...