बांका, फरवरी 15 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर शहर के वार्ड नंबर नौ में शनिवार को एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड के गोड्डा जिला के बनियाडीह गांव के धनंजय मंडल (50) शहर के वार्ड नंबर नौ में भाड़े के मकान में रहते थे। शनिवार की सुबह उनके मकान मालिक महेश साह वहां पहुंचे तो उनका कमरा बंद देखा। उन्होंने जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि धनंजय मंडल फांसी के फंदे से लटका हुआ है। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर रमाशंकर सिंह एवं थानाध्यक्ष राकेश कुमार सदलबल वहां पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी एफएसएल को दी। पुलिस एवं एफएसएल टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया तथा घटना की जांच पड़ताल की। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक वर्ष 2006 से ही अमरपुर में किरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.