हल्द्वानी, अगस्त 18 -- हल्द्वानी, संवाददाता। काठगोदाम रामलीला कमेटी की ओर से नगर निगम इंटर कालेज में हुई बैठक में कमेटी का अध्यक्ष संदीप राणा को चुना गया। चंदन गौरा व सागर मनराल को सचिव, नीरज बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, सोनू बिष्ट व विजय सिंह को उपाध्यक्ष, हिमांशु शाही, राजू रावत, सचिन राणा, विकास कुमार, अमन राणा व विवेक बिष्ट को उपसचिव, दीप चन्द्र तिवारी, धरम चन्द्र व मिथेलश जोशी को कोषाध्यक्ष चुना गया। कमेटी ने तय किया कि रामलीला मंचन का संचालन (निदेशक) मोहन बिष्ट, भुवन तिवारी, कमल कुंवर व भीम बिष्ट द्वारा किया जायेगा। बताया कि रामलीला मंचन का शुभारंभ 23 सितंबर से किया जाएगा। बैठक में बहादुर सिंह बिष्ट, पान सिंह बिष्ट, प्रमोद जोशी, प्रेमा शाही, महेश राणा, मनोज बिष्ट, संतोष राणा, कंचन अनेरिया, मनोज कुमार, लक्ष्मण गौनी, संजय साह, संजय बिष्ट, जगत...