फरीदाबाद, दिसम्बर 7 -- फरीदाबाद। मोहना मार्केट कमेटी के चेयरमैन के रूप में संदीप टोंगर ने शनिवार को शपथ ग्रहण की। इस समारोह में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, मंत्री राजेश नागर, मंत्री गौरव गौतम और मेयर प्रवीण बत्रा जोशी शामिल हुए। कार्यक्रम में नेताओं ने विकास और सेवा को प्राथमिकता बताया। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा विकास की सड़क पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर ग्लोबल और औद्योगिक निवेश हो रहा है, जो यह दर्शाता है कि सरकार ने बेहतर कामकाज का माहौल तैयार किया है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी मिल रही है और योग्य लोग परिवार का सम्मानपूर्वक गुजारा कर रहे हैं। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ा रह...