गाज़ियाबाद, अगस्त 18 -- गाजियाबाद। गोविंदपुरम निवासी संदीप चौधरी को राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। यह जानकारी सोमवार को सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले संदीप चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में आगामी 28 से 31 अगस्त तक थाईलैंड में सैल्यूट तिरंगा के संरक्षक सांसद मनोज तिवारी के संरक्षण में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सच्चिदानंद पोखरियार ने कहा कि सैल्यूट तिरंगा ने राष्ट्रवाद से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाते हुए अपनी राष्ट्रवादी कार्यशैली से देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। संगठन द्वारा जम्मू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.