जौनपुर, जुलाई 17 -- सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नारीपुर गांव में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। नारीपुर गांव के निवासी माता दयाल गौतमके पुत्र 18 अर्जुन का शव गुरुवार की सुबह मिश्राइन पट्टीगांव के पश्चिम नाले के एक पेड़ में लटकता हुआ मिला। शरीर पर चोट के निशान थे। जेब में मोबाइल भी मिली। परिजनों का आरोप है कि दो दिन पूर्व शाम को पड़ोस में जन्मदिन पार्टी था। उसी में परिजन गए थे। वह घर पर अकेला था। उसी दौरान किसी के बुलाने पर यह चला गया। थाने में गायब होने की लिखित सूचना दी गई थी। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सब स्पष्ट हो जाएगा। प्रथम दृष्...