जौनपुर, फरवरी 10 -- जौनपुर, संवाददाता।जलालपुर थाना क्षेत्र के ककोरी नहर पुलिया के दूसरी तरफ सड़क के नीचे एक अज्ञात महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। शुक्रवार की सुबह शव बरामद हुआ। महिला का शव देख कयास लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या की गयी है। पहचान न होने के कारण जलालपुर थानाध्यक्ष ने महिला की फोटो व हुलिया जिले के सभी थानाध्यक्षों के मोबाइल पर वाट्सअप कर दिया है। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार गांव के लोग सुबह उठे तो घूमने सड़क की ओर निकल पड़े। सड़क के नीचे देखा कि एक महिला की लाश पड़ी है। सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंच गयी। लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने देखा कि महिला की उम्र लगभग 26 वर्ष है। सावला रंग एकहरा बदन, नाक कान औसत स्वेटर प्रिन्टेड क्रीम कलर का पुरी बाह का पहने हुए थी। पुलिस ने गांव के लोग...