मिर्जापुर, नवम्बर 1 -- चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के धरहरा गांव स्थित मकान में शुक्रवार की शाम पांच बजे संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकता युवती का शव मिला। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है। चेतगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी अविनाश सिंह की पुत्री 26 वर्षीय हर्षिता सिंह उर्फ ब्यूटी सिंह घर पर मां के साथ थी। शाम बेटी और मां दोनों अपने अपने कमरे में थी। लगभग पांच बजे जब मां ने बेटी को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। कमरे का दरवाजा खुला था, अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। हर्षिता का शव कमरे के छत में लगे चूल्ले से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। मां के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर चौकी प्रभारी चेतग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.