मिर्जापुर, फरवरी 18 -- पड़री। स्थानीय थाना क्षेत्र के अघवार गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूलकर विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। लालगंज थाना क्षेत्र के देवरी उत्तर महुली गांव निवासी रामसजीवन ने पुत्री 26 वर्षीय अंगूरी देवी की शादी वर्ष 2021 में पड़री के अघवार निवासी रामप्रवेश से की थी। पति चेन्नई में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। सोमवार रात अंगूरी देवी भोजन करने के बाद अपने कमरे में चली गई। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन परेशान हो गए। घरवालों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। अंगूरी का शव पंखे में साड़ी के सहारे फंदे पर लटका दिखा। घटना की सूचना पर मृतका...