सिद्धार्थ, दिसम्बर 9 -- मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के भलुही गांव के पूरब स्थित मंदिर के बगल पाकड़ के पेड़ में सोमवार को फंदे से लटकता हुआ युवक का शव मिला। शव की पहचान गांव के ही बुधिराम निषाद(28) पुत्र भारत निषाद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भलुही गांव के कुछ ग्रामीण सोमवार सुबह शौच के लिए गांव के पूरब तरफ गए हुए थे। जहां पर मंदिर के बगल पाकड़ के पेड़ में लगे फंदे से लटकता हुआ युवक को शव देखकर दंग रह गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना गांव में दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी देर में मिश्रौलिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान गांव के ही बुधिराम निषाद के ...