कौशाम्बी, अगस्त 28 -- मंझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भरसवां गांव निवासी शुभम सिंह पुत्र कल्ला सिंह ने बताया कि उसका 15 वर्षीय भांजा सक्षम सिंह ओसा स्थित निजी विद्यालय में हाईस्कूल का छात्र है। पीड़ित की मानें तो भांजा उसके घर पर रहकर पढ़ाई करता था। 26 अगस्त की सुबह वह बस छूट जाने के कारण ई-रिक्शा पर सवार होकर स्कूल के लिए निकला था। इसी के बाद संदिग्ध दशा में लापता हो गया। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पुलिस को तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा कायम कर लापता छात्र की तलाश शुरू करा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.