बस्ती, जून 17 -- मुंडेरवा (बस्ती), हिन्दुस्तान टीम। जिले के मुंडेरवा थानाक्षेत्र के रामपुर रेवटी गांव निवासी सतीश मिश्र (58) की रविवार को इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इसकी सूचना पर नोएडा से घर आए उनके बेटे ने जहर देकर पिता की हत्या की आशंका जताते हुए सनसनी फैला दी। सूचना मिलते ही एएसपी ओम प्रकाश सिंह और सीओ रुधौली स्वर्णिम सिंह मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। बताया जा रहा है कि रामपुर रेवटी निवासी सतीश मिश्र परिवार सहित गुड़गांव में रहते थे। गत 30 मई को गुड़गांव से अपने पैतृक गांव रामपुर रेवटी आए थे। उनका बेटा सौरभ नोएडा में रहकर कार्य करता है। सतीश की तबीयत रविवार को खराब हुई तो परिजन इलाज के लिए कैली अस्पताल ले गए। डाक्टर ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.