उरई, जनवरी 8 -- सिरसाकलार। चुर्खी थाना क्षेत्र में प्राइवेट स्कूल में चौकीदारी का शव संदिग्ध हालात में स्कूल परिसर में गुरुवार सुबह फांसी पर लटका मिला। जानकारी पर आए परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जाहिर की है पर अभी किसी के खिलाफ पुलिस को तहरीर नहीं दी है। जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है और स्कूल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के न्यायामतपुर के 42 वर्षीय शिव कुमार उर्फ विधायक चुर्खी थाना क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। बुधवार को वह सुबह जाने की बात कहकर घर से निकला था। परिजनों ने बताया जब शाम को वह घर नहीं पहुंचा तो खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। गुरुवार सुबह स्कूल से जानकारी हुई तो वहां पहुंचे तो शव फंदे पर लटका था। शव देख ऐसा लग रहा था कि हत्या क...