गाज़ियाबाद, दिसम्बर 10 -- गाजियाबाद। सुदामापुरी स्थित कश्यप विहार में मंगलवार देर रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। घटना का पता लगने पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इटावा के ब्रह्मनगर रामलीला रोड निवासी गोपीराम ने अपनी 29 वर्षीय बेटी तान्या की शादी 15 फरवरी 2022 को सुदामापुरी निवासी पंकज के साथ की थी। पंकज ठेकेदारी का काम करता है। नौ दिसंबर की शाम करीब सात बजे तान्या ने छोटी बहन ज्योति को फोन करके बताया था कि पति पंकज रोजाना शराब पीकर घर आता है और कम दहेज का ताना देकर उसके साथ मारपीट करता है और तरह-तरह से प्रताड़ित करता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.