कानपुर, जनवरी 6 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। योगेंद्र विहार में सोमवार सुबह घर के बाहर साइकिल चला रहा 11 वर्षीय बच्चा संदिग्ध हालात में लापता हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पड़ोसियों के घर की तलाशी लेनी शुरू की तो एक किशोरी के घर के अंदर उसकी साइकिल मिली। घर में दीवान खोल कर देखा तो बच्चा उसके अंदर बदहवास हालत में लेटा मिला। बच्चे ने किशोरी पर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश करने का आरोप लगाया। घटना के वक्त किशोरी घर पर अकेली थी। हनुमंत विहार के योगेंद्र विहार निवासी एक परिवार का मुखिया कौशांबी में खोया बनाने के कारखाने में काम करता है। यहां पर पत्नी और दो बेटे रहते हैं। 11 वर्षीय बड़ा बेटा कक्षा छह का छात्र है, जबकि छोटा बेटा पांच वर्ष का है। वहीं पड़ोस में एक महिला अपनी 13 साल की बेटी के साथ रहती है। परिजनों के मुताबिक, सोमवा...